कुड़ुख सामुदायिक भवन, पुलहातु में उरांव समाज रक्तदान समूह की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में लगातार हो रही खून की कमी और ब्लड बैंक की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में समूह के मुख्य संचालक "ब्लडमेन" लालू कुजूर समेत सक्रिय रक्तदाता सुमित बरहा, बिष्णु मिंज, किशन बरहा, इशू टोप्पो,विक्रम खलखो,अनिल बरहा,सौरव मिंज और बबलू कुजूर उपस्थित रहे।