राजगढ़: सीएम ने गोपालक सम्मेलन की तैयारियों पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की
भोपाल में 3 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होने वाले गोपालक सम्मेलन की तैयारीयों को लेकर शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजगढ़ जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, विधायक अमर सिंह यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।