कटंगी: कटंगी में जन्माष्टमी की धूम, बाजारों में उमड़ी भीड़, आज रात होगी पूजा-अर्चना
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समूचे कटंगी क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बेहद उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में हिंदू धर्म प्रेमी भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमाएं, पालना, मोर मुकुट, बांसुरी और पूजा सामग्री खरीदते नजर आए। दुकानों पर कृष्ण लीलाओ