लोहरदगा: स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गंधर्व भगत के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी स्वर्गीय गंधर्व भगत की 18वीं पुण्यतिथि शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे लोहरदगा स्थित उनके आवासीय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई।