बक्सर: साइबर ठगी में शामिल एक महिला गिरफ्तार, खातों के ज़रिए करती थी रकम की निकासी
Buxar, Buxar | Apr 18, 2026 जिले के साइबर थाना पुलिस ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं के साथ ठगी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान ममता देवी, निवासी सेमरिया के रूप में हुई है। साइबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि धनसोई थाना क्षेत्र के बावनबांध गांव निवासी एक वादी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया।