मंगलवार की देर रात गाड़ियों की तलाशी SSB व पुलिस ले रही थी तभी कंपनी इंचार्ज को सूचना मिली की कुछ अवैध सामान बलाई गांव जा रहा हैं। पुलिस व SSB ने अल्टो कार रोकने की कोशिश की तो अल्टो कार सवार भागने की कोशिश की रोककर कड़ाई से पूंछताछ के दौरान उसके पास 1275 ग्राम चरस बरामद हुवा हैं। मुकदमा दर्ज कर तस्कर को मा.न्यायालय बुधवार को भेज दिया गया।