मिहींपुरवा: कारी कोट मेले की सुरक्षा व्यवस्था का सुजौली थाना प्रभारी ने लिया जायजा
दरअसल बता दे की सुजौली थाना क्षेत्र के कारीकोट में बीते 15 जून से मेला चल रहा हैं। मेले की समाप्ति 23 जून रविवार को होनी हैं। मेले में कई जनपदों से लोगों का आना होता हैं। मेले में पड़ोसी देश नेपाल के लोग अधिक आते हैं। मेले में माँ काली की मूर्ति स्थापित हैं। शनिवार की शाम सुजौली थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने दलबल के साथ मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।