मिहींपुरवा: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में मधवापुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,सांसद रहे मौजूद
मधवापुर गांव में रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रहे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर पूर्व सांसद व सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।