कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के तिरपन गांव के रत्ती लाल के घर में शुक्रवार की शाम एक विशालकाय अजगर निकल आया जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना वन विभाग को दिया गया सूचना के बाद मौके पर वन दरोगा अनिल कुमार व वाचर विकास व अनिल पहुंच गये घंटों रेस्क्यू के बाद अजगर को बोरे में कैद कर लिया।