जमुई: कैराकादो गांव में सोए अवस्था में विषैले सांप ने नाबालिग बच्ची को डंसा, झाड़फूंक में विलंब होने पर हुई मौत
Jamui, Jamui | Jul 11, 2026 कैराकादो गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि सोए अवस्था में विषैले सांप ने गणेश मांझी की 16 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी को डंस लिया। इसके बाद परिजन गुड़िया कुमारी को झाड़फूंक के लिए ले गए, लेकिन झाड़फूंक के दौरान जब गुड़िया कुमारी की स्थिति बिगड़ गई तब शनिवार की सुबह 6:00 बजे उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान गुड़िया कुमारी की मौत हो गई।