खलीलाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया, जनपदवासियों से अधिक पेड़ लगाने की अपील की
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ मानव जीवन और प्रकृति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं डीएम ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान से जुड़कर वृक्षारोपण करने और दूसरों को भी प्रेरित किया