Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने दमोह शहर के पुराना थाना स्थित विशाल मेगा मार्ट शॉपिंग मॉल, श्याम नगर स्थित क्लब हाउस रेस्टोरेंट एवं नूरी नगर स्थित स्वीट वाटर एक्वा आर.ओ वाटर प्लांट का किया औचक निरीक्षण == बादाम,किशमिश,काजू, कोकोनट वाटर,पनीर,तैयार बॉयल्ड अरहर दाल,सब्जी ग्रेवी एवं स्वीट वाटर एक्वा आर ओ वाटर के लिए गए नमूनें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें == जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही, मौके पर परिसर में कमियां पाए जाने पर जारी किए गए धारा 32 के तहत नोटिस == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया द्वारा दमोह शहर में पुराना थाना रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट, श्याम नगर स्थित क्लब हाउस रेस्टोरेंट एवं नूरी नगर स्थित स्वीट वाटर एक्वा आर ओ वाटर प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त विशाल मेगा मार्ट शॉपिंग मॉल में संग्रहित फ़ूड प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता की परख हेतु फर्स्ट क्रॉप ब्रांड बादाम, किशमिश, काजू एवं स्टोरिया ब्रांड कोकोनट वाटर के नमूनें जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान विशाल मेगा मार्ट में फ़ूड लाईसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से परिसर में प्रदर्शित नहीं पाई गई। परिसर में पेस्ट कंट्रोल प्रबंधन सर्टिफिकेट पाया गया। कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण सर्टिफिकेट मौके पर एक्सपायर्ड स्थिति में पाए गए। फास्टैक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट मौके पर नहीं पाया गया। इसी तरह श्याम नगर स्थित क्लब हाउस रेस्टोरेंट का निरीक्षण करके पनीर,तैयार बॉयल्ड अरहर दाल एवं सब्जी ग्रेवी के नमूने जांच हेतु लिए गए। परिसर के निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण प्रमाण पत्र, फास्टैक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, लैब टेस्ट रिपोर्ट एवं वाटर टेस्ट रिपोर्ट नहीं पाए गए। इसी तारतम्य में नूरी नगर स्थित स्वीट वाटर एक्वा आर ओ वाटर प्लांट का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित स्वीट वाटर एक्वा आर ओ वाटर के नमूने जांच हेतु लिए गए। परिसर के निरीक्षण के समय वाटर टेस्ट रिपोर्ट, मेडिकल सर्टिफिकेट, फास्टैक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट एवं पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं पाए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में मौके पर पाई गई कमियों के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए।

56 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर श्री यादव के औचक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवा में गंभीर लापरवाही सामने आई। 

केंद्र पर पदस्थ 10 कर्मचारियों में से एक भी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिला। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री यादव के औचक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवा में गंभीर लापरवाही सामने आई। केंद्र पर पदस्थ 10 कर्मचारियों में से एक भी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस
==
 पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीटीएफ की अंतरविभागीय बैठक संपन्न
==
28 से 30 जून तक चलेगा तीन दिवसीय अभियान, शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा
===
               आगामी राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तेन्दूखेड़ा की ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की महत्वपूर्ण अंतरविभागीय बैठक मंगलवार, 16 जून 2026 को एसडीएम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम द्वारा की गई।
          बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि अभियान के दौरान क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग मिलकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें।
         बैठक में जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान 28 जून, 29 जून एवं 30 जून 2026 को संचालित किया जाएगा। तीन दिवसीय अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान अभियान की पूर्व तैयारियों, माइक्रोप्लान, बूथ व्यवस्था, टीम गठन एवं क्षेत्रवार जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए

राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस == पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीटीएफ की अंतरविभागीय बैठक संपन्न == 28 से 30 जून तक चलेगा तीन दिवसीय अभियान, शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा === आगामी राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तेन्दूखेड़ा की ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की महत्वपूर्ण अंतरविभागीय बैठक मंगलवार, 16 जून 2026 को एसडीएम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम द्वारा की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि अभियान के दौरान क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग मिलकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। बैठक में जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान 28 जून, 29 जून एवं 30 जून 2026 को संचालित किया जाएगा। तीन दिवसीय अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान अभियान की पूर्व तैयारियों, माइक्रोप्लान, बूथ व्यवस्था, टीम गठन एवं क्षेत्रवार जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

जनसुनवाई में 313 आवेदनों पर हुई सुनवाई
===

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 313 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

            जनसुनवाई में 10 आधार अपडेशन एवं 220 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए।

जनसुनवाई में 313 आवेदनों पर हुई सुनवाई === कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 313 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 10 आधार अपडेशन एवं 220 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

जिला प्रशासन श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील और यह सुनिश्चित किया जाएगा प्रत्येक श्रमिक को उसका वैधानिक अधिकार मिले तथा फैक्ट्री परिसर में श्रम कानूनों का पूर्णतः पालन हो- कलेक्टर श्री यादव
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया हेडलबर्ग सीमेंट ( मायसेम सीमेंट)  फैक्ट्री का औचक निरीक्षण
==
श्रमिकों के अधिकारों में अनियमितता पाए जाने पर केस रजिस्टर कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश
===
श्रमिको से कलेक्टर ने की चर्चा
==

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज नरसिंहगढ़ स्थित हेडलवर्ग सीमेंट फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों से बातचीत में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कलेक्ट्रेट रेट के अनुसार श्रमिकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है तथा उनसे निर्धारित 8 घंटे से अधिक कार्य कराया जा रहा है। साथ ही ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं दिया जा रहा है।

सुरक्षा उपकरण एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव

            निरीक्षण के दौरान श्रमिकों ने बताया कि उन्हें हेलमेट, सुरक्षा जूते, चश्मे सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं और उन्हें अपने खर्च पर ये सामग्री खरीदनी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को वेतन पर्ची नहीं दी जा रही है तथा भोजन करने के लिए उचित स्थान की भी व्यवस्था नहीं है।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा श्रमिकों का भुगतान एकमुश्त और समय पर किया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान में उन्हें किस्तों में भुगतान किया जा रहा है तथा कटौती भी की जा रही है। इन सभी मामलों में श्रमिकों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और संबंधित प्रबंधन के खिलाफ केस रजिस्टर कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश

            श्रमिकों द्वारा वाहन चोरी और पेट्रोल चोरी की शिकायत पर कलेक्टर ने फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देश दिए कि श्रमिकों के वाहनों के लिए परिसर के अंदर सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की क्षति या चोरी की घटना न हो।

कार्यस्थल दुर्घटना में उपचार न कराने पर जताई नाराजगी

            निरीक्षण के दौरान एक श्रमिक ने बताया कि कार्य के दौरान दुर्घटना में उसके छह दांत टूट गए थे, लेकिन कंपनी द्वारा उसका उपचार नहीं कराया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना की स्थिति में श्रमिक का उपचार कंपनी की जिम्मेदारी है।

श्रम विभाग को नियमित निगरानी के निर्देश

            कलेक्टर श्री यादव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि शासन के सभी निर्देशों का पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के नियमों के अनुसार आवश्यक सूचना बोर्ड लगाए जाना अनिवार्य है, जो फैक्ट्री परिसर में नहीं पाए गए।

स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने की बात

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि शासन की प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। हालांकि तकनीकी और विशेषज्ञता वाले कार्यों के लिए बाहर के श्रमिकों की आवश्यकता पड़ सकती है, फिर भी स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होने कहा जिला प्रशासन श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक श्रमिक को उसका वैधानिक अधिकार मिले तथा फैक्ट्री परिसर में श्रम कानूनों का पूर्णतः पालन हो।

कलेक्टर नें श्रमिको से की चर्चा, जानी हकीकत श्रम विभाग को दिए कार्यवाही के निर्देश

            इस दौरान कलेक्टर श्री यादव ने कार्यरत श्रमिको से चर्चा की और उनकी बाते व समस्याऍ सुनी तथा मिल रही मूलभूत सुविधाओं, मानदेय आदि के संबंध में चर्चा की जिसमें बहुत सी बाते सामने आई। उन्होने श्रम अधिकारियों को त्वरित रूप से केस रजिस्टर्ड और सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
#Damoh

जिला प्रशासन श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील और यह सुनिश्चित किया जाएगा प्रत्येक श्रमिक को उसका वैधानिक अधिकार मिले तथा फैक्ट्री परिसर में श्रम कानूनों का पूर्णतः पालन हो- कलेक्टर श्री यादव == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया हेडलबर्ग सीमेंट ( मायसेम सीमेंट) फैक्ट्री का औचक निरीक्षण == श्रमिकों के अधिकारों में अनियमितता पाए जाने पर केस रजिस्टर कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश === श्रमिको से कलेक्टर ने की चर्चा == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज नरसिंहगढ़ स्थित हेडलवर्ग सीमेंट फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों से बातचीत में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कलेक्ट्रेट रेट के अनुसार श्रमिकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है तथा उनसे निर्धारित 8 घंटे से अधिक कार्य कराया जा रहा है। साथ ही ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा उपकरण एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव निरीक्षण के दौरान श्रमिकों ने बताया कि उन्हें हेलमेट, सुरक्षा जूते, चश्मे सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं और उन्हें अपने खर्च पर ये सामग्री खरीदनी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को वेतन पर्ची नहीं दी जा रही है तथा भोजन करने के लिए उचित स्थान की भी व्यवस्था नहीं है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा श्रमिकों का भुगतान एकमुश्त और समय पर किया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान में उन्हें किस्तों में भुगतान किया जा रहा है तथा कटौती भी की जा रही है। इन सभी मामलों में श्रमिकों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और संबंधित प्रबंधन के खिलाफ केस रजिस्टर कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश श्रमिकों द्वारा वाहन चोरी और पेट्रोल चोरी की शिकायत पर कलेक्टर ने फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देश दिए कि श्रमिकों के वाहनों के लिए परिसर के अंदर सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की क्षति या चोरी की घटना न हो। कार्यस्थल दुर्घटना में उपचार न कराने पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान एक श्रमिक ने बताया कि कार्य के दौरान दुर्घटना में उसके छह दांत टूट गए थे, लेकिन कंपनी द्वारा उसका उपचार नहीं कराया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना की स्थिति में श्रमिक का उपचार कंपनी की जिम्मेदारी है। श्रम विभाग को नियमित निगरानी के निर्देश कलेक्टर श्री यादव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि शासन के सभी निर्देशों का पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के नियमों के अनुसार आवश्यक सूचना बोर्ड लगाए जाना अनिवार्य है, जो फैक्ट्री परिसर में नहीं पाए गए। स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने की बात कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि शासन की प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। हालांकि तकनीकी और विशेषज्ञता वाले कार्यों के लिए बाहर के श्रमिकों की आवश्यकता पड़ सकती है, फिर भी स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होने कहा जिला प्रशासन श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक श्रमिक को उसका वैधानिक अधिकार मिले तथा फैक्ट्री परिसर में श्रम कानूनों का पूर्णतः पालन हो। कलेक्टर नें श्रमिको से की चर्चा, जानी हकीकत श्रम विभाग को दिए कार्यवाही के निर्देश इस दौरान कलेक्टर श्री यादव ने कार्यरत श्रमिको से चर्चा की और उनकी बाते व समस्याऍ सुनी तथा मिल रही मूलभूत सुविधाओं, मानदेय आदि के संबंध में चर्चा की जिसमें बहुत सी बाते सामने आई। उन्होने श्रम अधिकारियों को त्वरित रूप से केस रजिस्टर्ड और सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

केंद्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है- सांसद श्री लोधी
==
हटा में जनकल्याण शिविर  संपन्न
==
सांसद राहुल सिंह लोधी ने हितग्राहियों को वितरित किए लाभ एवं स्वीकृति पत्र
==

             केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा जनकल्याण शिवरों के तहत हटा में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

            शिविर में सांसद राहुल सिंह लोधी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाएं समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर रही हैं।

            सांसद लोधी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रखा जाए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है- सांसद श्री लोधी == हटा में जनकल्याण शिविर संपन्न == सांसद राहुल सिंह लोधी ने हितग्राहियों को वितरित किए लाभ एवं स्वीकृति पत्र == केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा जनकल्याण शिवरों के तहत हटा में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में सांसद राहुल सिंह लोधी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाएं समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर रही हैं। सांसद लोधी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रखा जाए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026