गिरियक: पावापुरी मोड़ के समीप से नशे की हालत में एक युवक को पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने पावापुरी मोड़ के समीप से नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर गिरफ्तार इस युवक द्वारा मेडिकल जांच के दौरान अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की जाती है तो उसके विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की कई सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.