महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर रविवार को धार जिले के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होने राजगढ़ में माताजी मंदिर पहुंचकर दर्शन वंदन किए तथा माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज से आशीर्वाद लेकर उनके कुशलक्षेम जाने तथा मंदिर व क्षेत्र को लेकर चर्चा की।