धार: धार में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 5000 पौधों का रोपण किया गया
धार में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 5000 पौधों का रोपण चार स्थानों पर हुआ।शनिवार शाम 5:00 के लगभग अमृत हरित महाभियान महोत्सव के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका धार द्वारा वृहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआरपी लाइन, कॉलेज परिसर सहित शहर के चार प्रमुख स्थानों पर इस अभियान के अंतर्गत लगभग 5000 पौधों का रोपण किया।