धार: धार जिले में खरमोर अभ्यारण्य के लिए डीनोटिफिकेशन जारी होने पर प्रभावित लोगों ने विधायक ग्रेवाल का स्वागत किया
धार जिले में खरमौर अभ्यारण्य सरदारपुर का 24 जून 1983 को अधिसूचित क्षैत्र 348.12 वर्ग किलोमीटर हुआ था। खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब खरमौर अभ्यारण्य से 215.2872 वर्ग किलोमीटर राजस्व भूमि खरमौर के आरक्षित क्षैत्र से बाहर हुई है अब केवल 132.8344 वर्ग किलोमीटर वन भूमि खरमौर अभ्यारण्य मे रहेगी।