धार: सरदारपुर में 216 वर्ग किलोमीटर जमीन अभयारण्य से बाहर; किसानों को मिली बड़ी राहत, सावित्री ठाकुर ने CM का जताया आभार
खरमोर अभयारण्य का दायरा घटा, किसानों को बड़ी राहत,सावित्री ठाकुर की पहल रंग लाई।धार जिले के सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शनिवार शाम 5:00 बड़ी राहत की खबर आई।खरमोर अभयारण्य का क्षेत्र अब घटाकर 132.5 वर्ग किलोमीटर कर दिया गया है। पहले यह क्षेत्र 348 वर्ग किलोमीटर था। अब करीब 216 वर्ग किलोमीटर जमीन अभयारण्य से बाहर कर दी गई है।