बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार को अपराहन 4:30 हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भेजा जाए और असमर्थ अभिभावकों के लिए होम बेस्ड केयर की व्यवस्था की जाए।