बड़गांव: प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने उदयपुर दौरे के दौरान आकश्वाणी का किया निरीक्षण
उदयपुर, 28 अप्रैल। प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने सोमवार को आकाशवाणी उदयपुर का निरीक्षण किया और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया। श्री सहगल ने बताया कि प्रसार भारती का नया वेव पीबी ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों को हिन्दी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषाओं में निशुल्क मनोरंजन और जानकारी उपलब्ध करवा रहा है