बड़गांव: सिटी पैलेस में 300 साल पुराने रिश्ते की हुई वापसी, राजपुरोहितों का किया गया शाही सम्मान
उदयपुर सिटी पैलेस में सोमवार को 300 साल पुराने रिश्ते की पुनः शुरुआत हुई। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पहल पर पांच गांवों के राजपुरोहितों का शाही सम्मान कर पारंपरिक भोजन कराया गया। हल्दीघाटी युद्ध में वीर नारायणदास राजपुरोहित की शहादत के बाद बना यह रिश्ता तीन सौ साल पहले टूट गया था।