बड़गांव: देहलीगेट स्थित एक दुकान से पकड़ा गया 800 किलो पनीर व 50 किलो मावा, स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी
देहलीगेट पर 800 किलो पनीर व 50 किलो मावा जब्त देहलीगेट स्थित एक दुकान पर सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर 800 किलो पनीर व 50 किलो मावा बरामद किया। सस्ती दर पर बिक्री की सूचना पर DST टीम की जानकारी पर कार्रवाई हुई। दुकानदार के पास लाइसेंस व दस्तावेज नहीं मिले। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही नवानिया स्थित फैक्ट्री की भी जांच जारी है।