शनिवार की सुबह 11:00 सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी के द्वारा बारेसार में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिस दौरान शिविर में आए लोगों का चिकित्सालय जांच किया गया एवं दवा उपलब्ध कराया गया। वही इस मौके पर बारेसार के खेतिहर किसानों के बीच में कृषि उपकरणों का वितरण किया गया। इस मौके पर कमांडेंट राजेश सिंह बहादुर जवानों के साथ उपस्थित थे।