मुंगावली: सिलवारा गांव में जुआ खेलते हुए मिलने पर सेहराई पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेहराई पुलिस को शनिवार को दोपहर लगभग दो मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिलवारा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच लोगों को ताश के पत्तों से दांव लगाते हुए पाया।