मुज़फ्फरनगर: पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसा, कार में जिंदा जलकर 6 की मौत, 120 की रफ्तार में पोल से टकराई धू-धू जली कार
मुजफ्फरनगर में सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुआ। हरियाणा से आ रही कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और पलटते ही आग का गोला बन गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सभी मृतक हरियाणा के जींद जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।