तेज रफ्तार कार ने खड़े ई-रिक्शा में मारी टक्कर, कई घायल; खाई में पलटी कार, सुनिए पीड़ित की जुबानी
सराय अकील (कौशाम्बी), संवाददाता। सराय अकील थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
हादसे में ई-रिक्शा के पास मौजूद कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की सूचना है।
दुर्घटना के कारण कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सराय अकील पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#कौशाम्बी #सरायअकील #जयंतीपुर #सड़कहादसा #ईरिक्शा तेजरफ्तारकार Accident UPNews DainikJagran BreakingNews