धमदाहा: धमदाहा व्यवहार न्यायालय एकेडमी में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज हुआ प्रभावित
वेतन विसंगतियों को दूर करने, विशेष न्यायिक कैडर लागू करने, अनुकंपा में वरीयता प्रदान करने और कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति देने समेत 4 सूत्री मांगों को लेकर सिविल कोर्ट के 300 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 35 साल बाद थर्ड और फोर्थ ग्रेड के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हैं। थर्ड और फोर्थ ग्रेड के सभी कर्मियों ने इसे अपना समर्थन दिया है।