जौनपुर: त्रिभुवन सिंह ने छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान किया शुरू
भाजपा नेता त्रिभुवन सिंह ने जलालपुर के छतारी दरवेशपुर गांवों में पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म भरवाकर जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने की अपील भी की।