अनूपपुर: कॉम्बिंग गश्त में भालूमाड़ा पुलिस ने 10 वारंटी गिरफ्तार किए
फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भालूमाड़ा पुलिस ने 22 अगस्त की रात कॉम्बिंग गश्त कर 6 स्थाई, 3 गिरफ्तारी और 1 वसूली वारंट समेत कुल 10 वारंट तामील किए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में हुआ है ।