संभल: डॉक्टर्स डे के मौके पर इनर व्हील क्लब संभल सिटी और जिला संघर्ष समिति ने एक डॉक्टर के आवास पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
संभल में डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब संभल सिटी और जिला संघर्ष समिति ने स्थानीय चिकित्सकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉक्टर शिखा अग्रवाल,डॉक्टर रिचा गुप्ता, डॉक्टर रंजना गुप्ता, डॉक्टर ललित अग्रवाल आदि लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही बीमारियों के कारण रोकथाम के बारे में भी बताया गया।