पटना ग्रामीण: पटना: यूपीएससी टॉपर आईएएस शुभम कुमार और आईआरएस प्रियांगी मेहता ने रिसॉर्ट में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
पटना के एक रिसॉर्ट में रविवार की रात हुए दो टॉपर्स की शादी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। UPSC टॉपर IAS शुभम कुमार और IRS अधिकारी प्रियांगी मेहता की शादी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल 2020 में शुभम कुमार ने UPSC टॉप किया था, जिसके बाद शुभम कुमार को बिहार कैडर मिला और फिलहाल शुभम कुमार भागलपुर में नगर आयुक्त के पद पर तैनात हैं।