रायडीह: भीषण गर्मी में आमजनों को राहत, बीडीओ ने रायडीह बस स्टैंड पर ठंडे पेयजल की कराई व्यवस्था
Raidih, Gumla | May 27, 2026 रायडीह। झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायडीह प्रखंड प्रशासन आमजनों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार पहल कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रधान हांसदाक की पहल पर रायडीह पतराटोली बस स्टैंड में राहगीरों और यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई।