कैराना: कांधला थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Kairana, Shamli | Aug 10, 2024 शनिवार को कांधला थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम रवींद्र सिंह व एसपी रामसेवक गौतम पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को शिकायतों के यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। कहा है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।