नवादा: नवादा में सर्पदंश के मामले बढ़े, एक दिन में 9 लोग पहुंचे अस्पताल, डॉ. विक्रम कुमार ने की लोगों से अपील
Nawada, Nawada | Jul 12, 2026 नवादा: जिले में अचानक सर्पदंश (सांप काटने) की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 9 लोग सांप के काटने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. विक्रम कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सीधा अस्पताल लोग पहुंचे।