जगदलपुर: बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने नक्सलियों को चेतावनी दी, कहा- गणपति, देवजी, हिड़मा हथियार छोड़ दो, वरना भुगतना होगा अंजाम
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, गणपति, देवजी, सोनू, हिड़मा, सुजाता समेत अन्य बड़े कैडर्स हिंसा छोड़ दो, हथियार डाल कर सरेंडर कर दो, वरना बसवा राजू उर्फ बीआर दादा से भी तुम्हारा भयानक अंत होगा। इसके लिए हम तैयार हैं।