जगदलपुर: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर महारानी अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली
निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बुधवार को सुबह 9 बजे शहर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ताकि महिलाओं, युवतियों को विश्व माहवारी दिवस पर जागरूक किया जा सके।इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होती हुई वापस महारानी अस्पताल पहुंची जहां रैली का समापन हुआ।