जगदलपुर: श्री धर्मनाथ जिनालय की 50वीं वर्षगांठ पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
जगदलपुर स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय की 50 वीं वर्षगांठ पर सभी जैन धर्मावलंबी स्वर्ण जयंती महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में पूजा, भक्ति आदि का लाभ ले रहे हैl आज बुधवार को सुबह 11 बजे श्री धर्मनाथ जी जिनालय से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जैन समाज के पुरुष महिलाएं बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई। सुबह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरी।