टोंक: मालपुरा में भैंस चोरी गिरोह का खुलासा, 7 भैंस और 4 बच्चों को चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
Tonk, Tonk | May 15, 2026 मालपुरा। डीएसटी और पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामला 24 अप्रैल का है, जब लांबाहरिसिंह थाना क्षेत्र से फरियादी करतार चौधरी की 7 भैंस व 4 बच्चे चोरी हुए थे।