वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड स्थित बटेश्वर नाथ धाम में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले के उद्घाटन के लिए बिहार सरकार के कई मंत्री पहुंचेंगे। मेले का उद्घाटन दोपहर 4 बजे फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस अवसर पर महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।