देवबंद: गांव मेघराजपुर में अनुसूचित जाति व सैनी समाज के बीच हुए संघर्ष में भीम आर्मी ने देवबंद कोतवाली में किया प्रदर्शन
करीब 3 दिन पहले गांव मेघराजपुर में अनुसूचित जाति और सैनी समाज के लोगो मे कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया था। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष शौर्य अंबेडकर के नेतृत्व में अनुसूचित समाज के महिलाएं पुरुष काफी संख्या में कोतवाली देवबंद पहुंचे और प्रदर्शन किया।