देवबंद: देवबंद में बैंकट हॉल के स्वामी के अपहरण का प्रयास, बाबा गैंग के सदस्यों पर लगा आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
देवबंद में दिनदहाड़े बैंकट हॉल के स्वामी के अपहरण का प्रयास किया गया। बाबा गैंग पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है।बघटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मंगलौर पुलिस चौकी के पास की है। आपको बता दे कि मंगलौर चौकी के पास स्थित रॉयल पैलेस के स्वामी एवं पूर्व सभासद मोहम्मद आकिल अपने कार्यालय में बैठे थे।