सेन्हा: सेन्हा के बक्सीडीपा में एलईडी वैन से जागरूकता अभियान, बाल विवाह, डायन प्रथा, साइबर ठगी व नशाखोरी पर दी जानकारी
सेन्हा प्रखंड की बदला पंचायत अंतर्गत बक्सीडीपा गांव में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के संयुक्त निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया गया।