मोरनी: पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार मोरनी से रायपुर रानी बस में तैनात की गई महिला पुलिस कर्मचारी
मोरनी से रायपुर रानी चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस सहित जिला पंचकूला में चलने वाली अन्य बसों में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई है। मोरनी से रायपुर रानी चलने वाली बस में आज पुलिस कर्मचारी दया की नियुक्ति की गई है। महिला सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए पुलिस के द्वारा यह कदम उठाया गया है जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।