अंबाह: चंबल नदी के उसेद पिनाहट घाट पर पेंटून पर मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों का आवागमन शुरू
Ambah, Morena | Nov 4, 2026 चंबल नदी के उसेद-पिनाहट घाट पर पेंटून पुल का निर्माण पूरा होने के बाद बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के ग्रामीणों, किसानों व व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। स्टीमर सेवा बंद होने के बाद लोग लंबे समय से पुल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।