फरीदाबाद: शेयर निवेश के नाम पर 8.64 लाख रुपए की ठगी, अपराध शाखा NIT ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए रोहित मिश्रा और मोहम्मद अजीज उर्फ मोना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रोहित खाता धारक है। जिसके खाते में फ्रॉड के 40 हजार रुपए आए थे। आरोपी ने खाते को 25000/-रु में मोहम्मद अजीज को बेचा था। आरोपी अजीज ने खाते को आगे 44 हजार रुपए में बेचा था।