फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में गुम हुए 13 वर्षीय और 6 माह के बच्चे मिले, परिजनों को सौंपे गए
21फरवरी को बहादुरगढ़ से एक परिवार सूरजकुण्ड मेला में आया था। जिनके साथ बच्चे भी थे। जो मेले में 13 वर्षीय बच्चा अपनी 6 माह की बहन को गोदी में लेकर साथ था। जो अचानक से परिवार से बिछड गया। मेला ड्युटी पर तैनात SI पूरण सिंह को बच्चा अपनी छोटी बहन के साथ गेट नम्बर एक पर रोता हुआ मिला। जिसको पुलिस टीम खोया पाया केन्द्र पर लेकर आई और बच्चो को परिजनों के हवाले किया