फरीदाबाद: फ़रीदाबाद के सेक्टर-3 में महिला और बेटी पर गोली चलाने के मामले में उंचा गांव CIA टीम ने हथियार देने वाले को पकड़ा
फ़रीदाबाद के सेक्टर 3 में महिला व उसकी बेटी को गोली मारने के मामले में उंचा गांव cia टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.15 फरवरी को सेक्टर- 3 बल्लभगढ़ में शाम के समय एक महिला व उसकी बेटी को उसके घर में गोली मार दी गई थी, IMT मच्छगर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था आरोपी वरुण कुमार व शंकर मंडल बिहार के रहने वाले हैँ