फरीदाबाद: चावला कॉलोनी में प्रत्याशी का समर्थन करने पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पहुंचे
बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में वार्ड नंबर 41 के बीजेपी के प्रत्याशी का समर्थन करने के लिए हरियाणा प्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे और बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा पहुंचे उन्होंने कहा कि आगामी जीत की वह उन्हें पहले ही बधाई देते हैं और भारतीय जनता पार्टी विकास कार्य करने में विश्वास रखती है ना कि कहने में इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया