कुमारखंड: रामनगर महेश वार्ड 13 में न्यायालय के आदेश पर सीओ ने पुलिस बल के साथ विवादित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-13 में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे विवादित जमीन पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को प्रभारी अंचला अधिकारी ओम राजपूत, श्रीनगर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के साथ अन्य थाना के पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर के साथ पहुंच कर विवादित जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराया।