सेन्हा: सेन्हा के मुर्की गांव में घर के अंदर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, घटना से पूरे गांव में शोक की लहर।
सेन्हा थाना क्षेत्र के मुर्की गांव में रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की 15 वर्षीय किशोरी अश्विनी उरांव ने कथित रूप से घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।