रूपवास: ओडेल गद्दी में भाजपा किसान मोर्चा की किसान चौपाल, किसानों की समस्याओं और योजनाओं पर हुई चर्चा
रूपवास क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओडेल गद्दी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों से जुड़ी समस्याओं, सरकारी कृषि योजनाओं और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।